spot_img

कोरोना अपडेट : 86 दिनों के बाद छह लाख से कम हुई सक्रीय मरीज़ों संख्या

HomeNATIONALकोरोना अपडेट : 86 दिनों के बाद छह लाख से कम हुई...

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 64,818 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है। जिसके बाद अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,95,565 हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking News : खरोरा अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंध छुपाने…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सक्रीय मरीज़ों की संख्या तक़रीबन 86 दिनों के बाद छह लाख से कम हुई है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है। विभाग के मुताबिक देश में अब तक कुल 2,91,93,085 लोग कोविड-19 से उबर चुके है। लगातार 44वें दिन कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा रही है।

वहीँ भारत का रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है, इस हफ्ते में अब तक ये रेट 2.97 प्रतिशत दर्ज़ किया गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम हो कर 2.79 प्रतिशत पर आ पहुंचा है। इधर देश भर में जांच की क्षमता में काफी वृद्धि की गई है। अब तक भारत में कुल 40.18 करोड़ जांच की गयी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31.50 करोड़ खुराक दी गयीं पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयी। भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.17करोड़ से अधिक खुराक (31,17,01,800) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है।

भैयाजी ये भी देखे : “पौधा तुंहर द्वार” योजना से एक क्लिक पर घर बैठें मिल…

इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 29,71,80,733 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार) है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से ज्यादा (1,45,21,067) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।