spot_img

योग दिवस : भूपेश कैबिनेट के इन मंत्रियों ने भी किया योग देखे तस्वीरें

HomeCHHATTISGARHयोग दिवस : भूपेश कैबिनेट के इन मंत्रियों ने भी किया योग...

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भूपेश कैबिनेट के तमाम मंत्री, विधायक सांसद और आयोग के अध्यक्षों ने भी योग किया।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने योगासन और प्राणायाम किया। उन्होंने कहा कि योगासन मनुष्य के जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने स्वयं इसका अनुभव प्राप्त किया है। गृहमंत्री साहू ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे योगासन और प्राणायाम करें, स्वस्थ रहें और बीमारियों से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वहीं भूपेश सरकार के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी योग किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है, यह हमारे शरीर के लिए जरूरी है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। अकबर ने सभी को योग स=दिवस की शुभकामनाए देते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह भी किया है।

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर सभी लोगो को सन्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करें औंर स्वस्थ रहे। लखमा भी इस दौरान विभिन्न मुद्राओं में योगासन किया।

 

प्रदेश के खाद्य, आर्थिक-सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा है जिसे समूचे विश्व ने अपनाया। यह तन और मन को स्वस्थ रखकर नीरोगी जीवन प्रदान करता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। वही महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राणायाम एवं योगाभ्यास किया।

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को अपने जीवन में योग को अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।