spot_img

दुबई ने भारत से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील

HomeNATIONALCOUNTRYदुबई ने भारत से आने वालों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी...

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के कम होते देखते हुए दुबई ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील की घोषणा कर दी है। दुबई ने कुछ और देशों के साथ भी यात्रा प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की है। इसमें दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया आदि देश भी शामिल हैं। नए प्रोटोकॉल अब 23 जून से लागू होंगे।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल में ढील की घोषणा की। इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम ने की।

भारत से वैध रिहायशी वीजा वालों को ही अनुमति

नए गाइडलाइन के अनुसार भारत से अभी दुबई जाने के लिए उन यात्रियों को ही इजाजत दी जाएगी जिनके बाद वैध रेसिडेंस वीजा है और उन्होंने यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन की दो डोज ले ली है। यूएई सरकार ने चार वैक्सीन को मान्यता दी है। इसमें सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पुतनिक V और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका शामिल है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से उन यात्रियों को भी इजाजत दी गई है जिनके पास रेसिडेंस वीजा नहीं है। उनके लिए वैक्सीनेशन और पीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। रिपोर्ट के अनुसार इनके लिए डिपार्चर से 48 घंटे पहले तक का पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए।

वहीं भारत के यात्रियों के पास दुबई रवाना होने से चार घंटे पहले की रैपिड पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। साथ ही दुबई पहुंचने पर भी उनका एक टेस्ट किया जाना अनिवार्य है।

टेस्ट के रिजल्ट आने तक भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा। आम तौर पर टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाते हैं। दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में दुबई ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।