spot_img

बड़ी ख़बर : NHM की हड़ताल होगी खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद लिया फ़ैसला

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : NHM की हड़ताल होगी खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मिलने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल कुछ ही देर में समाप्त हो सकती है।  NHM कर्मी हफ्तेभर से ज़्यादा कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे थे। हालांकि इसके पहले ही आधे से अधिक कर्मचारी काम पर लौट चुके थे, वहीं राज्य सरकार कई जिलों में रिक्त पदों पर भर्तियां भी शुरू कर चुकी हैं। विभाग के नियमित कर्मचारियों को कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग के काम में लगा दिया गया था।
        कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बीते हफ्ते से हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है और स्वास्थ्य केंद्रों से बाहर निकल कर प्रदर्शन कर रहे हैं।