मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। उदर अथवा त्वचा के रोग से भी ग्रसित हो सकते हैं।
कर्क: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संयम बरतना जरूरी है।
सिंह: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। कुछ भी ऐसा न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
धनु: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कुंभ: गृह कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतना जरूरी है।
मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम रखें।