spot_img

Raipur Lockdown में खुली थी 15 दुकानें, निगम ने जड़ा ताला

HomeCHHATTISGARHRaipur Lockdown में खुली थी 15 दुकानें, निगम ने जड़ा ताला
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने पर नगर निगम की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। कल भी शहर के एक मशहूर होटल पर निगम की टीम ने ताला जड़कर सील बंदी की थे। आज भी निगम की तीन ने कार्यवाही करते हुए 15 दुकानों पर ताला जड़ा है।
निगम के जोन क्रमांक 5 के नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की उड़नदस्ता टीम ने निगम जोन 5 के बाजारों में आकस्मिक निरीक्षण पर निकली थी। इस दौरान लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलकर व्यापार करते मिले 15 दुकानदारों की दुकानों को जोन 5 उड़नदस्ता टीम ने तत्काल ताला लगाकर पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग टीम की उपस्थिति में सीलबंद किया गया। इन 15 दुकानों के  संचालको से कुल 15700 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। जोन 5 के तहत आने वाले डी. डी. नगर में गुरुदेव दूध डेयरी पर 10000 रूपये, चंगोराभाटा में  दीपक पोल्ट्री फॉर्म पर 1000 रूपये, चंगोराभाटा में ही स्थित भारत किराना स्टोर्स, भारत प्राविजन, संजय प्रोविजन, ओम फर्नीचर दुकान पर 500 -500 रूपये का जुर्माना किया एवं सम्बंधित दुकानों को स्थल पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही निगम अमले ने की है।