spot_img

नाइजीरिया के केब्बी राज्य में आतंकवादियों ने की 88 नागरिकों की हत्या

HomeNATIONALCRIMEनाइजीरिया के केब्बी राज्य में आतंकवादियों ने की 88 नागरिकों की हत्या

मॉस्कोः नाइजीरिया के केब्बी राज्य में सशस्त्र आतंकवादियों ने कई गांवों पर हमला कर कम से कम 88 नागरिकों की हत्या कर दी और बड़ी संख्या में गायों का अपहरण कर लिया।

नाइजीरिया के पीपुल्स गजट ने शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रवक्ता नफी’उ अबुबकर के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

अबुबकर ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 बजे सात गांवों निर्दोष नागरिकों पर हमला कर गोली बरसानी शुरू कर दी।

हमले में पुरुष और महिला सहित 88 नागरिक मारे गए है। प्रवक्ता के अनुसार हमला मुख्य रूप से गायों को चुराने के लिए किया गया था और पुलिस कुछ जंगली जानवरों को बचाने में सफल रही।