spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने इन शब्दों से दी श्रधांजलि, देखिए

HomeNATIONALपूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने इन शब्दों से...

दिल्ली / पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज निधन हो गया।बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। योगी आदित्यनाथ ,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित शिवराज सिंह व् कई बड़े लीडर्स ने श्रद्धांजलि दी है।

 

नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजापी ने उन्होंने टिकट नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे।