spot_img

टूलकिट मामलें पर डॉ रमन पहुंचे सिविल लाईन थाना, कहा-इशारों में काम करते है मुख्यमंत्री

HomeCHHATTISGARHटूलकिट मामलें पर डॉ रमन पहुंचे सिविल लाईन थाना, कहा-इशारों में काम...

रायपुर। टूलकिट (Toolkit) मामलें पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया। डॉक्टर रमन सिंह के साथ इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत भी मौजूद रहे। सभी दिग्गजों ने सिविल लाइन थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ़्तारी की मांग की।

भैयाजी ये भी पढ़े : सिलगेर गोलीबारी में मजेस्ट्रियल जांच के निर्देश, रूपेंद्र पटेल जांच अधिकारी…

टूलकिट मामले पर दर्ज FIR में डॉ रमन सिंह ने कहा कि “ये एक सोची-समझी साजिश है, प्रजातंत्र में आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा जितना राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में आक्रमण करते हैं उतनी ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी की बौखलाहट बढ़ रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके इशारों पर काम करते है।”

पुलिस की कार्यवाही पर डॉ रमन का तंज़

पुलिसिया कार्यवाही पर भी डॉ रमन ने तंज़ कसते हुए कहा कि “सवाल करने पर गिरफ्तार करना कांग्रेस के लिए कोई नई बात नहीं है। वैसे भी यहां पुलिस सीआरपीसी और आईपीसी की धाराओं से नहीं बल्कि कांग्रेस भवन से संचालित हो रही है। नोटिस मेरे लिए जारी होता है, पर पहले कांग्रेस भवन वाले सोशल मीडिया में शेयर करते है। तब जाकर इसकी जानकारी होती है। इन्हें आना है तो आए…जांच के लिए जितनी दफा आएंगे, एक नहीं चार बार आएं स्वागत है।”

टूलकिट पर प्रदेश भर में दे रहे गिरफ्तारी

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता टूलकिट मामलें पर राज्य भर में आज थानों में जाकर अपनी गिरफ्तारी दे रहे है। प्रत्येक थाने में 5 नेता पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दे रहे है। भाजपा कांग्रेस सरकार पर इस मामले में तगड़ी घेराबंदी के साथ हमला कर रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : पेड़ों को मारने लाखों का खर्चा…नितिन सिंघवी ने CS से की…

राजधानी रायपुर में भी आज पांच पांच कार्यकर्ताओं के समर्थन में सभी थानों में भाजपा नेता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे है। जिसमें सांसद सुनील सोनी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली में, शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी तेलीबांधा, संजय श्रीवास्तव मोवा थाना, सच्चिदानंद उपासने गोल बाजार, भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू कबीर नगर थाने में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे है।