spot_img

Corona Update : एक लाख पार हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 3896 नए मरीज़ मिले

HomeCHHATTISGARHCorona Update : एक लाख पार हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 3896...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 3896 कोरोनावायरस सामने आए है। आज के इस आंकड़े के साथ ही प्रदेश में एक लाख पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पार हो चुका है। अब तक प्रदेश भर में 1,02,461 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वही आज कुल 3187 मरीज होम आइसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए है। वर्तमान में कुल 30689 केस प्रदेश में एक्टिव है। छत्तीसगढ़ में आज कुल 23 मृत्यु दर्ज की गई है। जिसमें कोरोना वायरस से 11 और कोविड-19 समेत अन्य बीमारियों से हुई मौतों का आंकड़ा 12 है।
रायपुर में 891 नए मरीज़
जिलेवार अगर आंकड़े देखे जाए तो राजधानी रायपुर में 891, धमतरी में 155, बलोदा बाजार में 76, महासमुंद में 108 और गरियाबंद जिले में 65 पॉजिटिव केस मिले है।
दुर्ग संभाग में अगर पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा देखा जाए तो दुर्ग जिले में 313, राजनांदगांव में 111, बालोद में 61, बेमेतरा में 34, कबीरधाम में 65 कोरोनावायरस मिले है।
बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग में ये है आंकड़े
प्रदेश के बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 213, रायगढ़ में 281, कोरबा में 245, जांजगीर-चांपा में 183, मुंगेली में 42, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 34 केस आज नए मिले है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 131 केस, कोरिया में 140, सूरजपुर में 28, बलरामपुर में 43, जशपुर में 30 नए पॉजिटिव केस मिले है। प्रदेश के बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 188, कोंडागांव में 103, दंतेवाड़ा में 99, सुकमा में 146, कांकेर में 127, नारायणपुर में 40, बीजापुर में 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले है।