spot_img

बड़ी ख़बर : मुंबई एयरपोर्ट बंद, Cyclone Tauktae से है ख़तरा

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : मुंबई एयरपोर्ट बंद, Cyclone Tauktae से है ख़तरा

मुंबई। चक्रवात तौकते (Cyclone Tauktae) से संभावित खतरों के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को आज
बंद रखा गया है।

इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 3 घंटे के लिए सभी उड़ानें और लैंडिंग रद्द की गई है।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ से जारी एक बयान में ये कहा कि “चक्रवात तौकते (Cyclone Tauktae) को लेकर अलर्ट के मद्देनजर यह कदम एहतियात बरतते हुए उठाया गया है। जिससे किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना न हो और सभी सुरक्षित रहें।”

Cyclone Tauktae देर रात पहुँचा मुंबई

तूफान तौकते वर्तमान में मुंबई से 75-85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहा है।

चक्रवात तौकते ने रविवार-सोमवार दरम्यानी रात मुंबई में दस्तक दी है। जिसकी वजह से शहर में भारी बारिश हुई, लेकिन कोई जनहानि की सूचना नहीं है।