spot_img

कोरोना से निपटने लोगों को जागरूक करने घर घर पहुँच रहे ABVP कार्यकर्ता

HomeCHHATTISGARHकोरोना से निपटने लोगों को जागरूक करने घर घर पहुँच रहे ABVP...

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायपुर महानगर व जिज्ञासा के कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर के बस्तियों में स्वास्थ सर्वेक्षण किया जा रहा है।

जिसमें शरीर के तापमान की जाँच, ऑक्सिजन की जाँच, वैक्सीनेशन से जुड़ी तमाम जानकारीयां दी जा रही है।

इसके अलावा इन क्षेत्रों में कोरोना से कैसे बचा जा सकता है व कोई भी लक्षण दिखने पर कोरोना की जाँच कराना व सही दवाई लेने के लिए भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगो को जागरूक किया।

अभाविप का कहना है कि बस्तियों में रहने वाली बड़ी आबादी को अब तक कोरोना से बचाव के उपाय की जानकारी का अभाव है। इसीलिए ABVP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के मार्फ़त हम सभी मिलकर निचली बस्तियों में रह रहे परिवारों के बीच जाकर उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहे है।
यही नहीं यदि उनके परिवार में किसी सदस्य को कोरोना हो जाता तो ऐसी दशा में उन्हें क्या करना है इस पर भी पूरी जानकारी ABVP के कार्यकर्ता दे रहे है।

ABVP की चार टीमें लगातार कर रही काम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रायपुर महानगर अध्यक्ष विभोर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए सबसे अहम है जागरूकता। कैसी दिनचर्चा रखे, किसी सदस्य के पॉजिटिव आने पर क्या करें ? लक्षणों को कैसे पहचाने जैसी तमाम तरह की बारीक जानकारी ABVP के तमाम कार्यकर्ता घर घर पहुँचा रहे है।

इसके लिए हमने मिलकर चार टीम बनाई है। जो शहर के अंदर अलग अलग बस्तियों में जा रही है, व लोगों को कोरोना को लेकर, वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है।

विभोर ने बताया कि परिषद का मानना है की समाज के प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ की चिंता करना भी हमारी ज़िम्मेदारी है, जिसके लिए हम सभी मिलकर काम कर रहे है।