spot_img

बिहार चुनाव: जेडीयू में शामिल हो सकते है पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय

HomeNATIONALबिहार चुनाव: जेडीयू में शामिल हो सकते है पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय

पटना. बिहार में चुनाव का ऐलान होते ही, प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने प्रदेश के सीएम नीतिश कुमार से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों की मानें तो गुप्तेश्वर पांडेय जल्द जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो सकते है। पूर्व DGP के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद से ही उनके जेडीयू ज्वाइन करने की खबरें आ रही है।

बक्सर से लड़ सकते है चुनाव

पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू की बस्तर सीट से चुनाव लड़ सकते है। सीएम नीतिश कुमार से चर्चा के बाद, एक प्रेस कांफ्रेस में वे पार्टी ज्वाइन करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। बस्तर सीट से गुप्तेश्वर पांडेय के हल्ले ने लोकल नेताओं के खेमे में खलबली मचा दी है। आपको बता दे कि गुप्तेश्वर पांडेय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस से सुर्खियों में तब आए जब उन्हें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर औकात से जुड़ी टिप्पणी की थी। गुप्तेशवर पहले पूर्व डीजी (महानिदेशक) नहीं है जो रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलने जा रहे हैं।