नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अच्छी खबर दी है। ICMR ने कहा कि कोवैक्सिन डबल म्यूटेंट कोरोना वैरिएंट के खिलाफ भी प्रोटेक्शन देती है। अपनी स्टडी के आधार पर ICMR ने कहा कि ब्राजील वैरिएंट, UK वैरिएंट और दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट पर भी ये वैक्सीन असरदार है और उनके खिलाफ भी यह प्रोटेक्शन देती है।
देश में चल रही सेकंड वेव के लिए इन वैरिएंट्स को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दरअसल, भारत के 10 राज्यों में सामने आया डबल म्यूटेंट कोरोना वैरिएंट सबसे घातक है। यह न केवल तेजी से ट्रांसमिट होता है, बल्कि बहुत कम समय में बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। वहीं, UK, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट्स भी भारत में बढ़ रहे री-इन्फेक्शन के केसेस में सामने आए हैं।