spot_img

Corona Update : प्रदेश भर में 2942 नए पॉजिटिव, 5835 हुए डिस्चार्ज…

HomeCHHATTISGARHCorona Update : प्रदेश भर में 2942 नए पॉजिटिव, 5835 हुए डिस्चार्ज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश भर में आज कुल 2942 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। वही अस्पताल और होम आइसोलेशन से आज कुल 5835 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें से अस्पताल से 710 लोग और होम आइसोलेशन से 5125 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में आज कुल 30928 एक्टिव मरीज़ है। वही आज अगर मौतों का आंकड़ा देखा जाए तो प्रदेश भर में कुल 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिसमें से तीन कोविड-19 की वजह से और शेष मौत अन्य बीमारियों के साथ वाले पेशेंट की हुई है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 15 हजार 613 लोगों के टेस्ट हो चुके है।

जिलेवार अगर आंकड़ों में नजर डाली जाए तो राजधानी रायपुर से आज 580 पॉजिटिव केस सामने आए है। रायपुर के बाद सर्वाधिक दुर्ग में 396 केस, राजनांदगांव में 167, बालोद में 65, बेमेतरा में 82, कबीरधाम में 52, धमतरी जिले में 81 केस सामने आए है।
वहीं प्रदेश के बलौदा बाजार से 64 केस, महासमुंद में 52, गरियाबंद में 70, बिलासपुर में 218, रायगढ़ में 213, कोरबा में 64, जांजगीर-चांपा में 156, मुंगेली में 47, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 06, सरगुजा में 56, कोरिया में 26, सूरजपुर में 30, बलरामपुर में 13, जशपुर में 29 नए पॉजिटिव मरीज़ आज मिले है।
अगर बात की जाए बस्तर संभाग की तो बस्तर जिले में 104 पॉजिटिव केस, कोंडागांव में 61, दंतेवाड़ा में 133, सुकमा में 37, कांकेर में 63, नारायणपुर में 22 और बीजापुर जिले में 56 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।