spot_img

बंगाल, असम में तीसरे चरण का मतदान जारी

HomeNATIONALCOUNTRYबंगाल, असम में तीसरे चरण का मतदान जारी

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 सीटों पर 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इन सीटों पर 5857 प्रत्याशी मैदान में हैं। बंगाल में और असम में ये तीसरे फेज का चुनाव है। बंगाल, असम में तीसरे चरण के लिए मतदान है। जबकि केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु में सभी सीटों पर वोटिंग हो रही है।

पश्चिम बंगाल में तीसरे फेज के लिए 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 13 महिलाएं हैं। ये सीटें 3 जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में हैं।

असम में तीसरे चरण और अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव है। 373 प्रत्याशी इस चरण में मैदान में उतरे हैं। इनमें 325 पुरुष और 12 महिला उम्मीदवार हैं।

केरल की सभी 140 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इन पर 957 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है और वो राज्य में काफी मजबूत है, लेकिन भाजपा ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

राष्ट्रपति शासन झेल रहे पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर भी आज चुनाव हो रहे हैं। इन सीटों पर 324 प्रत्याशी मैदान में हैं और 10,04,507 मतदाता मतदान करेंगे।

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोटिंग का सिलसिला जारी है। बंगाल में अभी तक 23.47 फीसदी मतदान हो गया है, वहीं सुबह 11 बजे तक पुडुचेरी में 20.07 फीसदी वोट डाले गए हैं।