spot_img

Daily Horoscope : दैनिक राशिफ़ल (04/04/2021) जानिए कैसा होगा आपका दिन

HomeDHARMADaily Horoscope : दैनिक राशिफ़ल (04/04/2021) जानिए कैसा होगा आपका दिन

मेष (ARIES) : मेडिकल के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले युवा विद्यार्थियों को किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए मिल सकता है किसी नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

वृष (TAURUS) : आज परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। कुछ मनोरंजन संबंधी योजना बन सकती है। महिलाओं को कार्यभार की अधिकता से कुछ शारीरिक कष्ट की शिकायत हो सकती है। खान-पान पर भी ध्यान दें।

मिथुन (GEMINI) : व्यावसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ एवं संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित आवेदन मिल सकता है। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखें।

कर्क (CANCER) : अपनी भावनाओं पर काबू रखें किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें। किसी भी पारिवारिक मसले को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। अपने कार्यस्थल पर सहयोगियों एवं आसपास के लोगों के साथ नरमी से पेश आएं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह (LEO) : आज भाग्य का सितारा प्रवल होकर आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करने वाला है। किसी के बहकावे में न आएं अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। शुभ समय का भरपूर उपयोग करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, गरिष्ठ भोजन न करें।

कन्या (VIRGO) : विगत कुछ समय से कार्य क्षेत्र में जो समस्याएं चल रही थी आज आंशिक रूप से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आगामी समय में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने का भय है।

तुला (LIBRA) : अध्ययनरत युवा को किसी अनुसंधान एवं शोध संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। टीमवर्क करते समय प्रोजेक्य की रूपरेखा तय कर लें अथवा किसी और की गलती आपके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। शाम के समय मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा आज विफल हो सकती है। अतः यात्रा स्थगित कर दें। अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में जरूरत से अधिक बातें किसी के साथ शेयर न करें। संतान की किसी अच्छे स्कूल में दाखिला मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने से आत्मीय खुशी महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से थोड़ी दुखी हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

मकर (CAPRICORN) : संतान के कैरियर को लेकर माता-पिता किसी योग्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। राजकीय सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहनादि से सावधान रहें।

कुम्भ (AQUARIUS) : राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। शत्रुओं की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें।

मीन (PISCES) : आज मित्र के साथ किसी जरूरी कार्य से नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। जेबकतरों से सावधान रहें, धन हानि की आशंका है। घर में महिलाओं की वजह से कुछ पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें।