spot_img

Corona Update : भारत में कोरोना का तांडव, 58 लाख का आंकड़ा हुआ पार…

HomeNATIONALCorona Update : भारत में कोरोना का तांडव, 58 लाख का आंकड़ा...
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के आंकड़े बेहद चौकाने वाले है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 86,052 नए पॉजिटिव मरीज़ मील है। इसके साथ ही पॉजिटिव केस संख्या में भारत ने आज 58 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। देश का कोरोनावायरस से संक्रमित हुवे लोगो की संख्या अब 58,18,571 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 92,290 हो गई है। Covid19 के इन पॉजिटिव मामलों में से, 47,56,165 लोग अपना सफलतापूर्वक इलाज करा के डिस्चार्ज किए गए है। भारत में COVID-19 के 9 लाख से भी ज़्यादा एक्टिव केस है, और मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत के अलावा रिकवरी रेट 81.74 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र अब भी घातक
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां COVID-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख के करीब है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 12,82,963 और 34,345 मौतों की संख्या है।