spot_img

बड़ी ख़बर : बंगाल और असम चुनाव के लिए भाजपा ने ज़ारी की स्टार प्रचारकों की सूची

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : बंगाल और असम चुनाव के लिए भाजपा ने ज़ारी...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों (Star campaigners) की लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में 40 तो असम में 20 नेताओं को भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ये सूची जारी की है।

भैयाजी ये भी देखे : CM शिवराज दिखे पावरी गर्ल’ के अंदाज में, बोले-…

लिस्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान और स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल के चुनाव में मैराथन सभाएं और रैली करेंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और बाबूलाल मरांडी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी बतौर स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में दिखेंगे।

इन सबके आलावा टीएमसी से भाजपा में आने वाले सुवेंदु अधिकारी को भी स्टार कैंपेनर बनाया गया है। वही फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी स्टार कैंपेनर बनाया है।

Star campaigners : असम में भी योगी का जलवा

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुल 20 नेता स्टार कैंपेनर होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को स्टार परचायर्क नियुक्त किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बैंच स्ट्रेंथ से गदगद शास्त्री, बोले हमारे पास इतना दम कि…

इसके इतर भाजपा की तरफ से असम में शाहनवाज हुसैन, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन भी स्टार कैंपेनर (Star campaigners) बनाए गए है। इन दोनों राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी स्टार कैंपेनर बने हैं। योगी भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल के साथ ही साथ असम में भी चुनावी दौरा करेंगे।