spot_img

Corona की आधा दर्जन राज्यों में बढ़ी रफ़्तार, 17 हज़ार से ज़्यादा नए संक्रमित मिले…

HomeNATIONALCorona की आधा दर्जन राज्यों में बढ़ी रफ़्तार, 17 हज़ार से ज़्यादा...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में Corona के मामलों में इज़ाफ़ा ज़ारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए कुल नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 85.51 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,407 नए मामले दर्ज किए गए।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : शिक्षा क्षेत्र में मॉडल बने बस्तर संभाग के जिले, सीएम ने दी बधाई

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 9,855 नए मामलों का पता चला है। 18 अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में एक दिन में दर्ज की गई कोविड संक्रमित रोगियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 18 अक्टूबर को राज्य में 10,259 नए मामले सामने आए थे। कल केरल में 2,765 जबकि पंजाब में 772 नए मामले सामने आए हैं।

इन आंकड़ों के बाद गुरूवार को भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,413 हो गई है। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.55 प्रतिशत है।

Corona की नहीं थम रही रफ़्तार

इधर महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कमी आई है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में इस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

कोविड से 89 लोगों की मृत्यु

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 89 लोगों की मृत्यु हुई। मौत के नए मामलों में 6 राज्यों का 88.76 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 42 कोविड मरीजों की मौत हुई जबकि केरल में 15 और पंजाब में 12 मौत हुई।

इधर मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड में एक भी मौतें दर्ज़ नहीं की गई है। वही झारखंड, पुदुचेरी, असम, लक्षद्वीप, नागालैंड, सिक्किम, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, दमन और दीव, दादरा-नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेश में भी मौतों का आंकड़ा शून्य रहा।

Corona टीकाकरण का स्टेस्ट

देशभर में अब तक 3,23,064 सत्रों के माध्यम से 1,66,16,048 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 67,90,808 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 28,72,725 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 58,03,856 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक)

भैयाजी ये भी देखे : जंगल में लगाई आग, शिकार के लिए बिछाया जाल…वन विभाग ने…

और 4202 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 1,43,759 लाभार्थी को (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 10,00,698 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।