spot_img

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 22 जिलों में गुंजी शहनाई, तीन हज़ार से ज़्यादा बेटी बनी दुल्हन

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 22 जिलों में गुंजी शहनाई, तीन हज़ार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ हज़ारों जोडे वैवाहिक जीवन बंध गए है। “मुख्यमंत्री कन्या विवाह” योजना के अंतर्गत शनिवार को माघ पूर्णिंमा के शुभमुहूर्त पर ये सामूहिक विवाह कराया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बिजली कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद बोले, नहीं…

जिसमें प्रदेशभर में 3229 जोड़ों का विवाह हुआ है। राजधानी रायपुर में इस योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह के लिए मुख्य आयोजन किया गया था। जहाँ तक़रीबन 233 जोड़ों की शादियां हुई। इन शादियों में हिंदु के आलावा ईसाई और मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी वैवाहिक बंधन में बंधे है।

शादी के परिणय सूत्र में बंधने के बाद इन नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर, उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

22 जिलों में एक साथ इस योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह समारोह में सभी को रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। जिसके मार्फ़त सीएम ने प्रदेश के विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ो से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

जगदलपुर में 75 जोड़ों की शादी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 75 जोड़ो की शादी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में करवाया गया। योजना अंतर्गत शामिल हुए 75 जोड़ो में 65 जोड़ें हिन्दू और 10 जोड़ें क्रिश्चियन रीति रिवाज से विवाह किए है।

भैयाजी ये भी देखे : जेल तोड़कर फरार 400 से ज्यादा कैदी, गोलीबारी में 25 लोगों…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में मिला उपहार

महिला एवं बाल विकास विभाग प्रत्येक जोड़ों के लिए 25 हजार रूपए खर्च किए। जिसमें एक हजार जोड़ें नगद, 19 हजार का सामान और पांच हजार शादी व्यवस्थाओं पर खर्च किए। इसके आलावा सामूहिक विवाह में वैवाहिक प्रमाणपत्र भी दिए गए है।