spot_img

लाल किला में हुई हिंसा के 2 और आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

HomeNATIONALCOUNTRYलाल किला में हुई हिंसा के 2 और आरोपी जम्मू से गिरफ्तार

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो आरोपियों मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। मोहिंदर सिंह जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट का अध्यक्ष है।

उसे बीती रात हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। मोहिंदर सिंह के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है। मोहिंदर की पत्नी ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। पूछताछ करने पर, पता चला कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।

मोहिंदर की पत्नी ने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे।केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।