रायपुर। राजधानी में सड़क हादसे की घटना बढ़ती जा रही है। फिर एक बार रायपुर के VIP रोड में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा भिड़ा। घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आई है।
उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत खराब बताई जा रही है। बाइक कार से इतने रफ्तार में टकराई है की बाइक के परखच्चे उड़ गये।
युवक KTM बाइक तेज रफ़्तार में चला रहा था। जो अनियंत्रित होकर कार से जा भिड़ा। जिसे 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।
राजधानी के सड़कों में ऐसे तेज गति से वाहन चलने वालों को लेकर यातायात कई तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी है फिर भी नियमों को दरकिनार कर तेज गति से वाहन चलाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।