जगदलपुर। बस्तर संभाग में CRPF कैंप के अंदर एक बार फिर जबरदस्त फायरिंग हुई है। ये फायरिंग माओवादियों ने नहीं बल्कि सीआरपीएफ के जवानों ने आपसी झड़प के बाद एक दूसरे पर की है।
वहीं 2 जवानों को गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल सीआरपीएफ कैंप में यह घटना क्यों घटी इस पर अब तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है।
भैयाजी ये भी पढ़े : तेंदुए की खाल के साथ पांच गिरफ़्तार, फॉरेस्ट की एंटी पोचिंग…
जानकारी के मुताबिक CRPF के 241 वी बटालियन के जवानों के बीच ही ये फायरिंग हुई है। जिसमें आज एक जवान की मौत हो गई है। मृतक जवान का नाम प्रमोद कुमार सोरी बताया जा रहा है। वही दो घायल जवान गिरीश कुमार और संतोष वाचम को जगदलपुर के डिमरपाली मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
CRPF जवानों के बीच था विवाद
जानकारी के मुताबिक़ पिछले कई दिनों से जवान गिरीश कुमार का विवाद कैंप के दूसरे साथियों के साथ चल रहा था।
आज सुबह ये विवाद और भी ज्यादा गहराया। बातों बातों में अचानक गिरीश कुमार ने साथी जवानों पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
भैयाजी ये भी पढ़े : अलग ख़बर : अब तक नहीं शुरू हुआ शराब तस्करी रोकने…
इधर गोलियां चलाने के बाद गिरीश ने खुद को भी गोली मारी थी। उसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। गिरीश के अलावा घायल संतोष वाचम की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है।