spot_img

बड़ी खबर : दिल्ली में सैलानियों के लिए बंद हुआ “लाल किला” आदेश ज़ारी…

HomeNATIONALबड़ी खबर : दिल्ली में सैलानियों के लिए बंद हुआ "लाल किला"...

नई दिल्ली। दिल्ली पहुंच रहे सैलानियों के लिए एक बुरी ख़बर है। सरकार की तरफ से अब लाल किले (Red Fort) के भीतर जाने पर रोक लगा दी गई है। सैलानियों को सड़क से लाल किले का दीदार करना होगा।

फिलहाल किले में दर्शकों के प्रवेश और घूमने पर 31 जनवरी तक रोक लगाने की खबर आए है। जिस संबंध में सरकार की ओर से आदेश भी ज़ारी कर दिए गए है।

भैयाजी ये भी पढ़े : किसान आंदोलन : दो संगठनों ने खत्म किया प्रदर्शन, समर्थन में…

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ज़ारी इस आदेश में कहा गया है कि लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है। हालाँकि गणतंत्र दिवस को देखते हुए लाल किला को पहले ही दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था।

जिसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए 27 जनवरी से एक बार फिर खोला जाता, पर अचानक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से इसे बंद रखने की तारीख में इज़ाफ़ा कर दिया गया।

ज़ारी आदेश के मुताबिक अब लाल किला (Red Fort) का दीदार 31 जनवरी के बाद ही मुनासिब नज़र आ रहा है। हालाँकि ज़ारी आदेश में लाल किले को बंद करने की वज़ह नहीं बताई गई है। इधर लाल किले में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

Red Fort : प्रदर्शन और तोड़फोड़

गौरतलब है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली में किसानों की एक टुकड़ी ने लाल किले परिसर में जमकर उत्पात मचाया था। किले के भीतर और बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बर्बरता पूर्वक लाठियों चलाई गई, कई ने तो तलवारें भी खींची थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : दावोस संवाद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, NCC के कार्यक्रम में…

परिसर में तोड़-फोड़ के बाद साथ लाल किले पर सिख धर्म का झंडा भी फहराया था। इस हिंसा के बाद किले में काफी नुकसान हुआ है, जिसका जायजा बुधवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लिया था। पटेल ने एएसआई से परिसर में हुई घटना पर रिपोर्ट भी मांगी थी।