spot_img

बड़ी खबर : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, कैंप तक पहुंचे जवान

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी खबर : दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, कैंप तक पहुंचे जवान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा (Dantewada) में पुलिस नक्सल मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बीतें चार घंटे से ये मुठभेड़ ज़ारी है। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने भी की है।

दंतेवाड़ा (Dantewada) के नहाड़ी के जंगलों और गोरगुंडा की पहाड़ियों के बीच ये मुठभेड़ हुई है। डीआरजी और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ हो रहे है। मुठभेड़ के दौरान मौके से 4 मैगजीन, AK47 रायफल, भारी मात्रा में दैनिक समान व अन्य चीजें भी बरामद हुई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : सेक्स सीडी कांड : गवाहों को धमकी की दलील, केस दिल्ली ट्रांसफर करने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक जवानों को माओवादियों के बड़े जत्थे के नहाड़ी और गोरगुंडा की पहाड़ियों के बीच होने की सुचना मिली थी। इस सुचना पर जवानों ने पुरे दलबल के साथ धावा बोला।

जवानों को देखते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा सम्हाला और ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में माओवादियों के नुक़सान की बात भी सामने आ रही है।

Dantewada एसपी ने की पुष्टि

इस मुठभेड़ पर दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिले के गोरगुंडा की पहाड़ियों में दरभा डिविजन के माओवादी लीडर चैतू, देवा और विनोद के साथ बड़ी संख्या में नक्सलीयों का जमावड़ा लगा था। जिसकी सुचना पर डीआरजी और स्थानीय पुलिस की टुकड़ी को रवाना किया गया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानिए फैक्टशीट

जवान माओवादियों के कैंप तक जैसे ही पहुंचे वैसे ही उनकी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसके जवाबी में जवानों ने भी फायरिंग की। तक़रीबन चार घंटे के आस पास चली इस मुठभेड़ में माओवादी भाग खड़े हुए है। मौके पर खून के धब्बो से लगता है कि उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।