spot_img

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी बोली, विजय-2023 के लिये सभी कार्यकर्ता जुटे

HomeCHHATTISGARHभाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी बोली, विजय-2023 के लिये सभी कार्यकर्ता जुटे

बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी (D. Purandeswari) सोमवार को बलौदाबाजार पहुंची। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर अब तय हो गया है कि विजय-2023 के लिये सभी कार्यकर्ता जुट गये हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े :गौठान पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मशरूम के विक्रय के लिए करवाया एमओयू

पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि परिश्रमी कार्यकर्ता कभी पराभूत नहीं होता है और सबके परिश्रम से हमारी जीत तय है। पूरे कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम सबको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपल्बधियों को जन-जन तक पहुँचाना होगा और प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताना होगा।

पुरंदेश्वरी ने कहा कि आप सबके द्वारा किए गए स्वागत से वह अभिभूत हैं और उन्हें यह अनुभूति हो रही है अब कि छत्तीसगढ़ मेरा मायका ही है, मैं आपकी बहन और बेटी हूं।

D. Purandeswari का भव्य स्वागत

इससे पहले पुरंदेश्वरी का बलौदाबाजार पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। रायपुर से रवाना होने के बाद पलारी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

संकरी बाईपास से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। पुरंदेश्वरी ने अंबेडकर चौक पहुँचकर बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुरंदेश्वरी (D. Purandeswari) ने स्वागत के दौरान सुभाष चौक पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को देखकर खुद ही वाहन से उतकर स्वागत स्वीकारा।

भैयाजी ये भी पढ़े : धान ख़रीदी : कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का हमला, केंद्र ने नहीं दिए एक रुपए…

अपने बीच प्रदेश प्रभारी को पाकर महिला कार्यकर्ताओं को काफी खुशी हुई। स्वागत के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल समेत पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे।