spot_img

Big News : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 16 IAS अफ़सर के प्रभार बदले

HomeCHHATTISGARHBig News : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 16 IAS अफ़सर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में 30 दिसंबर 2020 को प्रशासनिक उठापटक का दिन कहा जा सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 IAS के तबादले किए है।

इसके पहले आधा दर्जन IPS और राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी हुई।

भैयाजी ये भी पढ़े : राज्य प्रशानिक अफसरों का तबादला, सौमिल रंजन, आशीष कर्मा को नई जिम्मेदारी…

कुछ देर बाद ही छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक IAS राजेश सुकुमार टोप्पो को विशेष सचिव, मंत्रालय तथा अतिरिक्त प्रभार, विशेष कर्तव्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं नीलम देव एक्का को विशेष सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, विमानन को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ विशेष सचिव, जन शिकायत निवारण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS के तबादले में ये भी शामिल

इसके अलावा सी. आर. प्रसन्ना, डोमन सिंह, कार्तिकेय गोयल, धर्मेश कुमार साहू, अभिजीत सिंह, इफ़्फ़त आरा, नम्रता गांधी, अजीत वसंत, नूपुर राशि पन्ना, हरीश एस, कुणाल दुदावत, मयंक चतुर्वेदी, रोहित व्यास और देवेश कुमार ध्रुव के भी तबादले हुए है। देखिए पूरी लिस्ट…