spot_img

पूर्व विधायक घनाराम साहू की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री ने जताया शोक

HomeCHHATTISGARHBASTARपूर्व विधायक घनाराम साहू की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री ने...

रायपुर/ गुंडरदेही के पूर्व विधायक व् वरिष्ठ नेता घनाराम साहू का शनिवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल में कोरोना संक्रमण की वजह से एडमिट थे।हालांकि उसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन निमोनिया की शिकायत हो गई। स्थिति गंभीर होने पर 15 दिन पहले ही उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।

भैयाजी ये भी देखे –गृहमंत्री अमित शाह की सियासी बिसात हुई तेज, किसान के घर…

वरिष्ठ ने ता की मौत से प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने श्री साहू के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी शोक प्रगट करते हुए लिखा है। गुंडरदेही के पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष घनाराम साहू जी के निधन के समाचार से शोकाकुल हूँ। ईश्वर परिवारजनों व समर्थकों को इस दुःख के समय शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ज्ञात हो कि घनाराम साहू बालोद के गुंडरदेही से 3 बार विधायक चुने गए थे।इसके साथ ही वे 6 साल तक दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।साल 2018 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था। उस वक्त वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थे। इस्तीफे के लिए तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहराया था। पद से दिए इस्तीफे में उन्होंने लिखा था कि प्रदेश अध्यक्ष उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं। तब दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे।