spot_img

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी का “हर घर तिरंगा” आयोजन, बच्चों ने देखे हथियार

HomeCHHATTISGARHBASTARभारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी का "हर घर तिरंगा" आयोजन,...

कोंडागांव। भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी सामरिक मुख्यालय, कोण्डागांव एवं 05 समवाय जिला नारायणपुर के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये गये आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के क्रम में महेन्द्र प्रताप, सेनानी, 29वीं वाहिनी,

ये ख़बर भी देखें : बस्तर संभाग के 7 आंकाक्षी जिलों के लिए 187 करोड़ से…

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में 29वीं वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव के छात्रों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये और तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया, तथा स्थानीय बाजार कोण्डागांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षको, स्थानीय युवाओं व 29वीं वाहिनी के अधिकारी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया एवं देश-भक्ति के नारे लगाये। कार्यक्रम के दौरान कैम्प परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा बच्चों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस स्टेटस मुवी दिखाई गई एवं साथ ही बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नवोदय विद्याालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत 29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान सैय्यद जावेद अली द्वारा बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में सम्बोधित करते हुए बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जानकारी दी गई तथा अपने-अपने घरों एवं विद्यालयों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

ये ख़बर भी देखें : स्वतंत्रता दौड़ में मंत्री के साथ कलेक्टर एसपी भी दौड़े, चार सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर सुरेश तारिया द्वितीय कमान (ऑप्स) सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), सुशील कुकरेती, उप सेनानी, 29वीं वाहिनी, अशोक कुमार, सहायक सेनानी सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), डॉ० दीपक कुमार ठाकुर, सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव के प्रधानाचार्य प्रमोद साहु व अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे।