spot_img

जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने शिक्षा मंत्री से मिले बृजमोहन, कांग्रेस पर साधा निशाना

HomeCHHATTISGARHजनजातीय विश्वविद्यालय खोलने शिक्षा मंत्री से मिले बृजमोहन, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। लोकसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को रायपुर वापस लौट आए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस सत्र से उनको काफी अनुभव मिला, सदन में बजट पर बोलने का अवसर मिला,

ये ख़बर भी देखे : IED ब्लास्ट में बच्चे की हुई थी मौत, नक्सलियों ने मांगी माफ़ी…

साथ ही छत्तीसगढ़ में लोक महत्व के कई मुद्दों को सदन में रखने का अवसर मिला, जिसमे राज्य में रेल विस्तार, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने समेत विभिन्न विषयों पर बोलने का अवसर मिला और जल्द ही इसका असर भी देखने को मिलेगा। अग्रवाल ने बताया कि, उन्होंने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बस्तर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने पर चर्चा भी की जिसका परिणाम भी जल्द ही देखने को मिलेगा।

ये ख़बर भी देखे : मुख्यमंत्री विष्णु देव की पहल से मिली अनुकंपा नियुक्ति, स्कूलों में…

वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है। कांग्रेस ने पांच साल में जितने नक्सलियों को नहीं मारा उससे ज्यादा हमने छह महीने में मार गिराए है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले से कहते रहे हैं कि कांग्रेस नक्सलियों से मिली हुई है। अब गिरफ्तारी भी हो रही है और प्रमाण भी मिल रहे है, कांग्रेस नक्सलियों से मिली हुई है इसका प्रमाण समय समय पर आता है।