spot_img

छत्तीसगढ़ में मां-बेटे की नृशंस हत्या, पुलिस जुटी जांच में

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में मां-बेटे की नृशंस हत्या, पुलिस जुटी जांच में

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आरोपियों ने मां बेटे की नृशंस हत्या कर दी और परिवार के एक सदस्या को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की सूचनना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। घटना जगदलपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुपमा चौक में गुप्ता परिवार रहता है। बुधवार की रात को वो शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर लौटे थे। बुधवार-गुरुवार की तड़के अज्ञात आरोपियों ने उनके घर में हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने गायत्री गुप्ता, उसके बेटे निलेश गुप्ता को मौत के घाट उतार दिया।

घर में मौजूद नितेश गुप्ता को आरोपी गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शलभ सिन्हा मौके पर पहुंचे है। अफसरों को केस की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एसपी सिन्हा ने दिया है।