भोपाल। भोपाल के कमला नगर स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई ने बुधवार की सुबह नौ बजे स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपनी लाइसेंस 315 बोर की राइफल से उन्होंने खुद को शूट किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी की बीमारी से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं।
योगेंद्र हर रोज की सुबह बुधवार अलसुबह उठे थे। रोज की तरह पूजा-पाठ की, इसके बाद अपने बेडरूम में स्वयं को गोली मार ली। वह भोपाल के जोन नंबर 4 में पदस्थ थे। गोली उनकी ठुड्डी को चीरते हुए सिर में धंसी है। मामले में कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लाइन नेहरू नगर में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब ट्रैफिक पुलिस के 55 वर्षीय एएसआइ योगेंद्र यादव ने 315 रायफल से खुद को गोली मार ली।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस शुरूआती जांच में पत्नी की कैंसर की बीमारी से करीब दो साल से डिप्रेशन होने की बात सामने आ रही है।