spot_img

BJP विधायक विवादित बयान, बोले राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए

HomeNATIONALBJP विधायक विवादित बयान, बोले राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए

दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भरत शेट्‌टी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में हिंदू विरोधी बयान देने के लिए राहुल गांधी को थप्पड़ मारना चाहिए। शेट्‌टी कर्नाटक की मंगलुरु सिटी नॉर्थ विधानसभा से विधायक हैं।

सोमवार को मंगलुरु में एक विरोध मार्च को संबोधित करते हुए भरत शेट्‌टी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ हिंसा, नफरत और झूठ फैलाते हैं। राहुल गांधी हिंदू विरोधी पॉलिसी को फॉलो करते हैं। उनके बयान सुनकर साफ समझ आता है कि वे पागल आदमी हैं। संसद में राहुल गांधी के भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर भरत शेट्‌टी ने कहा कि वे हिंदुओं को हिंसक कहते हैं। पागल आदमी को यह नहीं पता कि अगर भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो राहुल गांधी राख बन जाएंगे।

जगह के हिसाब से धार्मिक पहचान बदलते हैं राहुल

भरत शेट्‌टी ने कहा कि राहुल जहां जाते हैं, उस जगह के हिसाब से धर्म को लेकर अपना मत बदल लेते हैं। जब वे गुजरात आते हैं तो वे शिवजी के भक्त हो जाते हैं, तमिलनाडु जाते हैं तो नास्तिक हो जाते हैं और केरल जाते हैं तो सेक्युलर हो जाते हैं।

राहुल ने संसद में कहा था- खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटा हिंसा का बात करते हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार 1 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया था। उन्होंने संविधान की कॉपी दिखाकर अपने भाषण की शुरुआत की। फिर भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और साहस ही हमारा हथियार है। शिव का त्रिशूल अहिंसा का प्रतीक है।