spot_img

पीएम मोदी ने ली सांसद पद की शपथ, धर्मेंद प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष ने की नारेबाजी

HomeNATIONALपीएम मोदी ने ली सांसद पद की शपथ, धर्मेंद प्रधान शपथ लेने...

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र आज(सोमवार 24 जून ) से शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी ने सबसे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद पद की शपथ ली।

Parliament Session 2024

18वीं लोकसभा का पहला (विशेष) सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामेदार रही। विपक्षी सांसद हाथ में संविधान की प्रति लेकर एक साथ संसद भवन पहुंचे। संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रति लहराकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के अंदर पहुंचे। जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्षी सांसदों ने ‘शेम9शेम’ के नारे लगाए।

प्रो-टेम स्पीकर की नियुक्ति पर भी विवाद 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रो-टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगी। इसके बाद वे प्रधानमंत्री को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाएंगे। सात बार के सांसद महताब की नियुक्ति पर विवाद बढ़ने की संभावना है क्योंकि कांग्रेस दलित नेता कोडिकुन्निल सुरेश को प्रो-टेम स्पीकर के रूप में देखना चाहती थी। पारंपरिक रूप से, प्रो-टेम स्पीकर का पद संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्य को दिया जाता है, इसलिए इस निर्णय ने राजनीतिक गर्मागर्मी पैदा कर दी है।