spot_img

बड़ी ख़बर : मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी बने…

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी...

भुवनेश्वर। भाजपा विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे। ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीती थीं। पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने मंथन के बाद इस बात पर फैसला किया।

ये ख़बर भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में होगा…

अब सूबे में सीएम पद की शपथ विधायक मोहन चरण माझी लेंगे। वहीं कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ऑब्ज़र्वर बनाकर ओडिशा भेजा था। जिन्होंने आअज विधायकदल की बैठक के बाद नामों का ऐलान मीडिया में किया है।