spot_img

जहाँ सोनिया, राहुल और प्रियंका ने किया वोट…वहां कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं…

HomeNATIONALजहाँ सोनिया, राहुल और प्रियंका ने किया वोट...वहां कांग्रेस का प्रत्याशी ही...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की 7 संसदीय सीटों पर भी वोटिंग ज़ारी है। इसमें एक हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली की भी है, जहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी ने शनिवार सुबह एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

ये ख़बर भी देखें : नवीन पटनायक का दावा…ओडिशा में एक बाद फिर बीजद की स्थिर..

वोट डालने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक सेल्फी भी ली। गौरतलब है कि कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस सीट पर मतदान किया है, वहां से इस बार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि उनका वोट किसे गया ?

दरअसल आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन के चलते नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती मैदान में हैं। उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनिया, राहुल व प्रियंका तीनों ने ही इस बार आम आदमी पार्टी को वोट किया।

सोनिया के साथ आए राहुल, प्रियंका अपने बच्चों के साथ पहुंचीं

राहुल और सोनिया एक साथ मतदान करने पहुंचे थे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके बच्चों ने भी दिल्ली में मतदान किया। मतदान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वास जताया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन जीतेगा।

ये ख़बर भी देखें : दीपक बैज का दावा, पीडिया मुठभेड़ में मारे गये सभी लोग…

प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई देशभर में सबसे बड़े मुद्दे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने आपसी मतभेद अलग रखकर भारत संविधान व लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं। प्रियंका के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने इन चुनावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह सभी युवाओं से संविधान बचाने और सकारात्मक बदलाव के लिए वोट करने का अनुरोध करते हैं।