spot_img

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की शॉवर लेते हुए तस्वीरें…

HomeENTERTAINMENTभोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की शॉवर लेते हुए तस्वीरें...

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं।

ये ख़बर भी देखें : एक्ट्रेस सारा खान को अपनी अपकमिंग फिल्म “गिल्ट 3” की रिलीज का इंतजार

अक्षरा ने हाल ही में कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जन्हें देखकर फैंस के पसीने छूट रहे हैं। खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘माई लव अफेयर्स विद साड़ी नोज नो बाउंड।’

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आंखें बंद करके एक्ट्रेस ने जो अंदाज दिखाया है उसपर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस ने कुछ कैजुअल तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘सबसे ज्यादा जरूरी है पोज ही पोज, अब प्यार किए हो मुझे तो झेलो ऐसी ही हूं मैं।’ इन तस्वीरों में भी एक्ट्रेस कमाल की नजर आ रही हैं।

 

लाइट पर्पल साड़ी और डार्क पर्पल ब्लाउज में अक्षरा सिंह की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। अक्षरा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और साउथ एक्ट्रेसेस को खूबसूरती में मात देती हैं।

वहीं अक्षरा सिंह की इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो शॉवर का आनंद ले रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आई लव दिस फीलिंग।’

ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें हैं जिनपर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। 32 वर्षीय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साल 2010 में आई फिल्म सत्यमेव जयते से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट रवि किशन नजर आए थे।

इसके बाद ‘प्यार जाए पर वचन ना जाए’ में नजर आईं। इसके बाद अक्षरा ने फिल्म बलमा बिहार वाला की जिसमें उनके अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आए।

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसी फिल्में कीं। ये सभी फिल्में सुपरहिट रहीं और उनका सिक्का भोजपुरी इंडस्ट्री में चल गया।