spot_img

Video : दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक, भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम विष्णु देव

HomeNATIONALVideo : दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक, भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा मुख्यालय में पहुंच चुके है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची के नामों पर चर्चा होगी।

भैयाजी ये भी देखें : IND vs ENG : मैच का दूसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम, जायसवाल ने सम्हाली पारी

इस बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल हो रहे है।

गौरतलब है कि आज दोपहर सीएम विष्णुदेव साय रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी दिल्ली के लिए निकले थे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 में से 9 लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है।

भैयाजी ये भी देखें : सूबे के 21 नगरीय निकायों के लिए वित्त आयोग ने स्वीकृत…

इन 11 नामों में से 3 से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबकि, भाजपा फरवरी के आखिरी तक सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। वहीं लोकसभा सीटों पर जारी होने वाली दो अलग-अलग सूची में इन सभी सीटों का भी जिक्र किया जा सकता है।