spot_img

पहाड़ों में बर्फबारी से पटना में टूटा रिकार्ड, बिहार में बढ़ी ठंड

HomeNATIONALपहाड़ों में बर्फबारी से पटना में टूटा रिकार्ड, बिहार में बढ़ी ठंड

पटना। तेज रफ्तार से चल रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने पटना में ठंड का रिकार्ड (Cold record) तोड़ दिया है। पटना में नवम्बर महीने का दो साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 25 नवम्बर 2017 को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को स्थिति यह थी कि बिना स्वेटर घर से बाहर निकलना असहज हो गया और दिन में धूप भी ठंड दूर करने में नाकाफी हो गयी।

भैयाजी ये भी देखे – काशी में देव दीपावली की तैयारी, शामिल होंगे पीएम मोदी!

26 किलोमीटर प्रतिघंटा से चल रही रफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र (Cold record) की मानें तो सूबे में हवा की रफ्तार 26 किमी प्रतिघंटे से चल रही है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ी है। पटना में हवा की रफ्तार 14 से 16 किमी प्रतिघंटे तक दर्ज की गई। शनिवार देर रात से ही हवा की रफ्तार में तेजी देखी गई और इसका असर पूरे सूबे में रहा। यही वजह रही कि पटना का न्यूनतम पारा पिछले 24 घंटे में सात डिग्री तक नीचे आ गया। पटना में न्यूनतम तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर 10.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले 24 घंटे में गया सूबे में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल न्यूनतम पारा इससे नीचे नहीं आएगा। अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है।

भैयाजी ये भी देखे – श्राद्ध की तैयारी में जुटा था परिवार, अंतिम संस्कार के बाद लौट आया कोरोना मरीज

सामान्य से पांच डिग्री नीचे आया अधिकतम पारा

इधर उत्तर पश्चिमी हवा का असर अधिकतम तापमान (Cold record) पर भी पड़ा है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला आया है। पटना का पारा 23.4 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया है। भागलपुर में 26 और पूर्णिया में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रविवार को रहा है।