spot_img

ISL 2020 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी की शानदार जीत, मुम्बई सिटी एफसी नहीं दाग पाई गोल

HomeSPORTSISL 2020 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी की शानदार जीत, मुम्बई सिटी एफसी नहीं दाग...
नई दिल्ली। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL2020) में अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज  की है। नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मुम्बई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। आज के इस रोमांचक फुटबॉल मैच में एकमात्र गोल पेनाल्टी पर हुआ। यह गोल खेल के 49वें मिनट में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के कवैसी अपीहा ने किया।
          वहीं मैच के 43वें मिनट में अहमद जाहो को रेड कार्ड इश्यू किया गया था, जिसके बाद से मुम्बई सिटी एफसी 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेल रही थी।
         मुम्बई ने पहले 45 मिनट में 306 पास किए, लेकिन वह एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पाई। दूसरे हाफ में नॉथईस्ट युनाइटेड ने अपना खाता खोला और जीत के साथ इस टूर्नामेंट में भी अपनी विजय का आगाज़ किया।