रायपुर। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ से 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल खरीदेगी भारत सरकार,…
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
भैयाजी ये भी देखें : विष्णुदेव साय कैबिनेट में पांच मंत्री ऐसे जो पहली दफ़ा बने…
मंत्रिमंडल में 9 नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा ”सभी मंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे। सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में 9 नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ''सभी मंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे। सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।'' pic.twitter.com/fxKPtDlQM6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2023
वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि “नौ मंत्रियों को बधाई। सभी अच्छा काम करेंगे और घोषणापत्र का क्रियान्वयन करेंगे।”
#WATCH रायपुर: कैबिनेट विस्तार पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "नौ मंत्रियों को बधाई। सभी अच्छा काम करेंगे और घोषणापत्र का क्रियान्वयन करेंगे।" pic.twitter.com/N2zHyXTayq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2023