spot_img

IPL में सबसे महंगे खिलाडी बने मिचेल स्टार्क, 24.75 करोड़ में KKR ने ख़रीदा

HomeSPORTSIPL में सबसे महंगे खिलाडी बने मिचेल स्टार्क, 24.75 करोड़ में KKR...

मुंबई। विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में मंगलवार को जम कर पैसा बरसा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नीलामी 20.50 करोड़ रुपये मिलने के कुछ देर बाद उनके साथी गेंदबाज मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ रूपये में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

भैयाजी ये भी देखें : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ने बेटी सुहाना को स्वीमिंग के लिए लगाई डांट…

कोलकाता नाईट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीदा है। विश्व कप फ़ाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने इस नीलामी में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क

दिल्‍ली और मुंबई में माइकल स्‍टार्क के लिए जंग शुरू हो गई है। बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही टीम रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टार्क 7.20 करोड़ में आखिरकार मुंबई इंडियंस के होने ही वाले थे लेकिन दिल्‍ली दोबारा से बोली में आई। 9.60 करोड़ में मुंबई के हो ही गए थे स्‍टार्क। कोलकाता अब बीच में आ कूदी है। गुजरात टाइटंस अब बोली में कूद पड़ी है, मुंबई बाहर। बोली अब 12 करोड़ तक जा पहुंची है और दोनों के पास करीब 31 करोड़ का पर्स है। स्‍टार्क अब सैम करेन को पछाड़ चुके हैं और अभी तक आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन कुछ ही समय में पैट कमिंस का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड टूट गया है और अब इस समय स्‍टार्क पर बोली 21 करोड़ तक पहुंच गई थी।

20.50 करोड़ में सनराइजर्स के हुए कमिंस

कमिंस के लिए बोली में जंग चेन्‍नई और मुंबई के बीच चली और बोली 4.5 करोड़ के ऊपर जा पहुंची । दोनों अभी भी पीछे नहीं हट रहीं हैं। लगता है कि कमिंस 4.80 करोड़ में चेन्‍नई के हो गए हैं। इस बीच आरसीबी बोली में कूद गई और अब यह 6 करोड़ तक पहुंच गई है। 7.80 करोड़ में आरसीबी ने पैट कमिंस को खरीद लिया था कि सीएसके को पीछे हटना पड़ा। अब सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली में कूद गए हैं। बोली 10 करोड़ तक जा पहुंची है। इतना तो तय है कि कमिंस इस बार मालामाल हो गए हैं। कोई नहीं रूक रहा है और बोली 20 करोड़ तक पहुंच गई है हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में कमिंस को खरीद लिया है।

चेन्‍नई ने 14 करोड़ में डैरिल मिचेल को ख़रीदा

न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल पर दिल्‍ली ने 1 करोड़ की बोली लगाई है। पंजाब भी कूद गई है। दोनों में बोली की जंग चल रही है। बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। दोनों ही रूक नहीं रहे हैं और बोली 10 करोड़ को पार कर गई है। 11.75 करोड़ में पंजाब के हो गए हैं डैरिल मिचेल, लेकिन यह क्‍या चेन्‍नई कूद गई है। दिल्‍ली पीछे हटी। 14 करोड़ में अब चेन्‍नई के हुए हैं मिचेल। दिन की तीसरी सबसे बड़ी खरीद।