spot_img

केंद्री की घटना पर राजनीति ना करें रमन: धनेंद्र साहू

HomeCHHATTISGARHकेंद्री की घटना पर राजनीति ना करें रमन: धनेंद्र साहू

घटनास्थल पहुंचकर विधायक ने की परिजनों से मुलाकात

रायपुर। अभनपुर के ग्राम केंद्री मे विधायक धनेंद्र साहू (DHANENDRA SAHU) ने मृतक कमलेश साहू से मुलाकात और परिवार के सदस्यों को ढाढसा बधाई। केंद्री पहुंचे विधायक ने कहा, कि ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मेहनतकश इंसान था। उसके घर में खाने पीने की कमी नहीं थी। पति पत्नी दोनो कमाने जाते थे। उनकी माता को भी पेंशन की राशि एवं चांवल भी मिला है। वह खुशहाल जिन्दगी जी रहा था। सारे लोग हतप्रद है उनके उन पर किसी का कर्जा भी नही था। कहीं कोई तकलीफ भी नही थी। फिर भी जो घटना घटी वे बेहद तकलीफ देय है।

भैयाजी ये भी पढ़ें –नशीले कफ़ सिरप की डिलवरी देने पहुंचा था शातिर, ऐसे चढ़ा…

विधायक साहू (DHANENDRA SAHU) ने बताया कि पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है और अभी प्रारंभिक जांच में जो बाते सामने आयी है। कमलेश मृतक ने किन्ही भी कारणो से अपनी पत्नी की हत्या किया एवं बच्चों का गला घोटकर हत्या किया एवं फिर खुद फांसी के फंदे मे झुल गया। विधायक साहू (DHANENDRA SAHU) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह केन्द्री गाँव गये थे और वहां सरकार के उपर कुछ भी आरोप लगा रहे है। हकीकत को पहले जाने और पहले समझे। आज अच्छा है वे गांव गये है।

भैयाजी ये भी पढ़ें –रायपुर में एंट्री के लिए कराना होगा Corona test, पॉजिटिव आने…

आज पहली बार उन्हे 15 साल में जनता की सुध आ रही है। अब उनकी आत्मा जागृत हुई है। उनके शासन काल में हजारो लोग प्रदेश में आत्महत्या से मरे लेकिन कभी रमन सिंह के पास में संतावना के दो शब्द पीडि़त परिवारो के लिए नही रहा। मेरे अभनपुर विधान सभा क्षेत्र में ही कईयों ने आत्महत्या किया। आज उनकी आत्मा जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कुछ भी आरोप लगाकर राजनीति करना शोभा नही देता।