spot_img

सेंसेक्स 68 हजार और निफ्टी 20 हजार के पार निकला

HomeNATIONALसेंसेक्स 68 हजार और निफ्टी 20 हजार के पार निकला

मुंबई। शेयर बाजार आज, यानी सोमवार 4 दिसंबर को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स ने 68,587.82 का ऑल टाइम हाई बनाया, तो वहीं निफ्टी ने भी 20,602.50 का हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 67,927 था, जो 15 सितंबर को बना था। अभी सेंसेक्स में करीब 1000 अंक और निफ्टी में 300 अंकों की तेजी है।

मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

बाजार में आई इस तेजी के बाद BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 341.76 लाख करोड़ रुपए हो गया। विश्लेषकों ने कहा कि 3 दिसंबर को घोषित राज्य विधानसभा चुनाव नतीजे बाजार के लिए सकारात्मक हैं।

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। केवल मारुति के शेयर में 0.36% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है।