spot_img

एक साल तक मासूम से मां के प्रेमी ने किया दुष्कर्म, महिला को 40 साल की जेल

HomeNATIONALएक साल तक मासूम से मां के प्रेमी ने किया दुष्कर्म, महिला...

तिरुवनंतपुरम। केरल की एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपने प्रेमी के साथ सात साल की बेटी का दुष्कर्म कराने वाली मां को 40 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी मां पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह घटना मार्च 2018 से सितंबर 2019 के बीच की है। महिला अपने मानसिक रूप से बीमार पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन महिला ने इसका विरोध नहीं किया।

लड़की की मां को इस घटना की पूरी जानकारी थी। बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ भागकर दादी के पास पहुंची। इसके बाद उसने अपनी दादी को उसके साथ घटित हुई घटना के बारे में बताया।