spot_img

सूबे में पहले चरण का मतदान समाप्त, 20 सीटों पर 70 फीसदी पड़े वोट…

HomeCHHATTISGARHसूबे में पहले चरण का मतदान समाप्त, 20 सीटों पर 70 फीसदी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। 20 सीटों पर हुए मतदान में शाम तक 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही कुछ पोलिंग बूथ में मतदान फिलहाल जारी है। इन 20 सीटों में से सर्वाधिक 79.10 प्रतिशत मतदान भानुप्रतापपुर विधानसभा में दर्ज किया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : मतदान के बीच आयकर का छापा, शराब कारोबारी के ठिकानों में…

वहीं महज़ 40 फ़ीसदी मतदाता ही बीजापुर में वोट डालने पहुंचे। प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीटों की बात की जाए तो राजनांदगांव में 74 फ़ीसदी मतदान किया गया है। कोंडागांव में 76 प्रतिशत, चित्रकूट में 70%, दंतेवाड़ा में 65% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

देखिए पूरी सूची…

  • अंतागढ़ : 70.72
  • भानुप्रतापुर : 79.10
  • कांकेर : 76.13
  • केशकाल : 74.49
  • कोंडागांव : 76.29
  • नारायणपुर : 63.88
  • बस्तर : 71.39
  • जगदलपुर : 75.00
  • चित्रकोट : 70.36
  • दंतेवाड़ा : 62.55
  • बीजापुर : 40.98
  • कोंटा : 50.12
  • पंडरिया : 71.06
  • कवर्धा : 72.89
  • खैरागढ़ : 76.31
  • डोंगरगढ़ : 77.40
  • राजनांदगांव : 62.00
  • डोंगरगांव : 76.80
  • खुज्जी : 72.07
  • मोहला-मानपुर : 76.00