रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक संभावित सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस सूची के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वही लोरमी से वर्तमान विधायक और जोगी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए धर्मजीत सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने तखतपुर से टिकट दी है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा को धरसींवा से टिकट दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को कोटा विधानसभा सीट से रेणु जोगी के खिलाफ विधानसभा सीट में टिकट दी गई है। इस वायरल लिस्ट की पुष्टि अब तक भाजपा नेताओं ने नहीं की है।
देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भाजपा की संभावित सूची…
- लोरमी से अरुण साव
- राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह
- रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल
- रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू
- धरसीवा से अनुज शर्मा
- भिलाई नगर प्रेम प्रकाश पांडे
- जांजगीर से नारायण चंदेल
- बिल्हा से धरमलाल कौशिक बिलासपुर से अमर अग्रवाल
- तखतपुर से धर्मजीत सिंह
- मस्तूरी से कृष्णमूर्ति बांधी
- नारायणपुर से केदार कश्यप
- बसना से संपत अग्रवाल
- कुरूद से अजय चंद्राकर
- आरंग से खुशवंत साहिब
- बेलतरा से रजनीश कुमार सिंह
- रायगढ़ से आप चौधरी
- जशपुर से मुनिराय भगत
- कटघोरा से प्रेम पटेल
- चंद्रपुर से संयोगिता जूदेव
- सीतापुर से रामकुमार टोप्पो
- दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव
- कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
- भरतपुर सोनहत से रेणुका सिंह
- कवर्धा से विजय शर्मा
- बलोदाबाजार से टंकराम वर्मा
- बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े
- दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर
- डोंगरगांव से वीरेंद्र साहू
- बेमेतरा से राहुल टिकरिया
- महेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल
- कुनकुरी से विष्णु देव साय
- पालीतानाखार से रामदयाल उइके
- लैलूंगा से सुनीति राठिया
- सजा से ईश्वर साहू
- वैशाली नगर से रिकेश सेन
- जैजैपुर से कृष्णकांत चंद्रा
- पामगढ़ से संतोष लहरे
- सक्ति से डॉ खिलावन साहू
- अहिवारा से डोमन लाल
- बालोद से राकेश यादव