रायपुर। भारतीय जनता पार्टी बिरगांव पार्षद दल की बैठक में बिरगांव के नेताप्रतिपक्ष का चयन किया गया। ये बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संभाग प्रभारी एवं बिरगांव नेताप्रतिपक्ष चयन प्रभारी सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
भैयाजी ये भी देखें : अग्रवाल सभा महिला मंडल की हुई घोषणा, किरण अध्यक्ष, ममता महामंत्री…
जिसमें बिरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के लिए गोवर्धन वार्ड के तीन बार के पार्षद रहे ओमप्रकाश साहू का सर्व सम्मति चयन किया गया है। उक्त बैठक में पार्षद होरीलाल देवांगन, पतिराम साहू, केहरू साहू, खेंम साहू,
भैयाजी ये भी देखें : SSP प्रशांत अग्रवाल ने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों को लगाया बैज
ज्ञानेश्वरी मिर्झा, सकून डेविड साहू, धर्मिन पुनाराम साहू, गोदावरी रवि साहू, बिस्वंतीन धनेश जोगी, बिरगांव पूर्व महापौर अम्बिका यदु, रघु चंद्राकर, टीकाराम साहू, पुनाराम साहू, अकबर अली उपस्थित थे।