spot_img

धान खरीदी में मिली थी गड़बड़ी, कलेक्टर ने अफसरों से कहा ये बर्दाश्त नहीं…होगी FIR

HomeCHHATTISGARHBILASPURधान खरीदी में मिली थी गड़बड़ी, कलेक्टर ने अफसरों से कहा ये...

जांजगीर। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत नियुक्त नोडल एवं सुपरवाइजरों को गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहने कहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जिले में धान खरीदी का संचालन सुचारू रूप से बिना किसी गड़बड़ी किया जाए।निरीक्षण के दौरान मिल रही अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि उन्हें भी धान खरीदी केन्द्रों से सूचनाएं प्राप्त हो रही है, कोई यह न समझे कि कलेक्टर को कुछ पता ही नहीं है। अभी हिदायत देकर सतर्क किया जा रहा है, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। गड़बड़ी करने वाले वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के पर्यवेक्षकों पर भी कड़ी नाराजगी जतायी।

कलेक्टर ने अफसरों की बैठक लेकर हिदायती लहज़े में कहा कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में नियमित मॉनिटरिंग हो और जहां भी अव्यवस्थाएं दिखे वहां सुधार लाया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गए धान की स्टैकिंग व्यवस्थित हो। किसानों से अधिक मात्रा में धान न लिया जाए। धान का तौल सहीं हो। सरना और मोटा धान को निर्धारित मापदंड के अनुसार क्रय कर व्यवस्थित रखा जाए और उठाव में तेजी लाया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में खरीदी के अनुपात में पर्याप्त तिरपाल, नमी मीटर का उपयोग, रकबा समर्पण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

गौरव दिवस पर दें योजनाओं की जानकारी

कलेक्टर ने 17 दिसम्बर को राज्य सरकार द्वारा मनाए जाने वाले गौरव दिवस का आयोजन सभी धान खरीदी केन्द्रों में करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थनीय जनप्रतिधि को आमंत्रित करते हुए किसानों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए।